नैरोबी: युगांडा से गन्ने के आयात पर प्रतिबंध के बाद केन्या के बुसिया चीनी उद्योग के प्रबंधन ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है, इसी सिलसिले में 500 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। मिल प्रबंधन के अनुसार अपर्याप्त गन्ना आपूर्ति के कारण, मिल के पेराई पर असर पड़ा है। देश में गन्ने की कमी के बाद, चीनी मिल ने युगांडा के उन किसानों के गन्ने का सहारा लिया था, जिनके पास अधिशेष गन्ना था। लेकिन अब आयात पर प्रतिबन्ध से गन्ने की कमी महसूस हो रही है, और पूरी क्षमता से पेराई करने में मिलें नाकाम साबित हो रही है। जिसके कारण लगभग 500 कर्मचारियों को नौकरियों से निकालना पड़ रहा है।
प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को जारी किये गए नोट में कहा गया है की, कच्चे माल की कमी के कारण, बुसिया चीनी उद्योग लिमिटेड के प्रबंधन ने अपने कुछ कर्मचारियों को काम से निकलने का फैसला किया है। हाल ही में, मिल के प्रबंध निदेशक अली तैयब ने सवाल किया कि, सरकार ने युगांडा से कच्चे माल पर प्रतिबंध लगाने का विकल्प क्यों चुना। तैयब ने गन्ना के आयात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को रद्द करने के लिए कृषि सचिव पीटर मुन्या से अपील की।
यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.