सिसवा आईपीएल चीनी मिल द्वारा सट्टे की अतिरिक्त पर्चियां जारी

महाराजगंज : उत्तर प्रदेश में सिसवा आईपीएल चीनी मिल प्रबंधन द्वारा मुख्य कैलेंडर की पर्चियां के साथ-साथ अतिरिक्त कैलेंडर की पर्चियां को भी जारी कर दी गई है।आईपीएल चीनी मिल प्रधान प्रबंधक गन्ना कर्मवीर सिंह ने देते हुए कहा कि, गन्ना आयुक्त के दिशा निर्देश एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार प्रत्येक गन्ना उत्पादक किसान के आपूर्ति योग्य गन्ने की ससमय चीनी मिल में आपूर्ति हेतु आईपीएल चीनी मिल प्रबंधन द्वारा मुख्य कैलेंडर की पर्चियां के साथ-साथ अतिरिक्त कैलेंडर की पर्चियों को भी जारी कर दी गई है।इससे चीनी मिल परिक्षेत्र में किसानों द्वारा वैज्ञानिक विधियों एवं चीनी मिल द्वारा जारी कृषक हित की नीतियों को अपनाकर अपनी अधिक पैदावार को समय चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति समानुपातिक रूप से सुनिश्चित कराई जा सके।

उन्होंने कहा कि, सभी गन्ना किसानों की पेराई पूरी होने के उपरांत ही चीनी मिल अपने पेराई सत्र का समापन करेंगी।कर्मवीर सिंह ने किसानों से अनुरोध किया है कि, किसी भी दशा में अपने अपना गन्ना अन्यत्र ओने-पौने दामों पर ना बेचे।यूनिट हेड आशुतोष अवस्थी ने बताया कि, चीनी मिलने 31 जनवरी 2024 तक कुल 15.00 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर ली है और चीन मिल प्रबंधन में 14 जनवरी 2024 तक खरीदे गए गन्ने का शासन द्वारा घोषित गन्ना मूल्य 370.00 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किसानों भुगतान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here