उत्तर प्रदेश में कृषि वैज्ञानिकों प्राकृतिक गन्ना उत्पादन पर जोर

लखनऊ / शामली : उत्तर प्रदेश गन्ना, चीनी और एथेनॉल उत्पादन में देश में सबसे आगे है, और अब प्रदेश में प्राकृतिक गन्ना उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है।कृषि विज्ञान केंद्र पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार से दो दिवसीय प्राकृतिक गन्ना उत्पादन तकनीकी की चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार मलिक ने प्राकृतिक गन्ना उत्पादन की समस्त तकनीकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राकृतिक गन्ना उत्पादन के लिए किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत आग्नेयास्त्र, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि बनाने की तकनीक सिखाई गई। इस मौके पर डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. साकिब, काम्या सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here