एशियाई गेम्स: पुरुष हॉकी फाइनल में भारत ने रचा इतिहास, जापान को 5-1 से हराया

नई दिल्ली:  हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम नौ साल बाद गत चैंपियन जापान को 5-1 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया।भारत ने आखिरी बार 2014 इंचियोन में स्वर्ण पदक जीता था।इस जीत के साथ भारत की हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक के लिए सीधा टिकट मिल गया।

चौथे और आखिरी क्वार्टर में 48वें मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 4-0 की कर दी। इसके बाद 51वें मिनट में जापान के तनाका सेरेन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दागा। उसके बाद  टीम इंडिया ने एक और गोल किया और 5-1 से जीत हासिल की।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। भारत को कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन गोल करने में नाकाम रही। दूसरे क्वार्टर में 25वें मिनट में भारत ने पहला गोल दागा। पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने रिवर्स हिट पर गोल किया और भारतीय टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक भारत ने जापान पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल दागा। इससे भारत की बढ़त 2-0 की हो गई। इसके बाद 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल किया और भारत की बढ़त 3-0 की कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here