फगवाड़ा, पंजाब: फगवाड़ा राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे गन्ना किसानों का बडी राहत देने वाली खबर सामने आई है।
द ट्रिब्यून में प्रकाशित खबर के मुताबिक, एसडीएम सतवंत सिंह ने कहा कि हरियाणा में भूना मिल की बिक्री विलेख (sale deed) पंजीकृत किया गया है।
इस पैसों से किसानों का बकाया भुगतान होने की संभावना बढ गई है। भारतीय किसान यूनियन (Doaba) के महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने इसे ‘देर से लेकिन दुरूस्त’ कदम बताया। उन्होंने कहा कि, अब बिक्री विलेख की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित की जानी चाहिए। इस बीच, किसानों का धरना 26वें दिन में प्रवेश कर गया। भारतीय किसान यूनियन के साहनी ने कहा कि, प्रदर्शन कर रहे किसान आगे की कार्रवाई के लिए एक बैठक करेंगे।