बिहार: चीनी लदे ट्रक लूट कांड मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद : चीनी लदे ट्रक लूट कांड मामले में फरार आरोपी को मदनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कुंडी गांव का निवासी विक्की कुमार है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि, उसके उपर वर्ष 2021 में मदनपुर थाना में चीनी लदे ट्रक लूट कांड मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here