ब्राजील ने भारत के साथ अपनी एथेनॉल उत्पादन तकनीक साझा करने की पेशकश की

ब्राजील ने WTO (विश्व व्यापार संगठन) में दोनों देशों के बीच चीनी से संबंधित विवाद को सुलझाने के प्रयासों के तहत भारत के साथ अपनी एथेनॉल उत्पादन तकनीक साझा करने की पेशकश की है। दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि एथेनॉल उत्पादन तकनीक भारत को एथेनॉल बनाने में अधिशेष चीनी का उपयोग करने में मदद करेगी।

यह प्रस्ताव भारत को अपने अतिरिक्त चीनी उत्पादन का उपयोग करने और अंतरराष्ट्रीय चीनी बाजार में ब्राजील के लिए प्रतिस्पर्धा को कम करने में मदद कर सकता है।

पीटीआई में प्रकाशित खबर के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा की ब्राज़ील के पास फ्लेक्स तकनीक है। वे एथेनॉल मिश्रण करते हैं। वह तकनीक भारत के लिए भी अच्छी है। ब्राजील ने तर्क दिया है कि भारत अपनी अधिशेष चीनी का उपयोग एथेनॉल उत्पादन के लिए कर सकता है और इसके माध्यम से भारत अपने ईंधन मुद्दे से भी निपट सकता है और अधिशेष चीनी वैश्विक बाजारों में प्रवेश नहीं करेगी और विश्व की कीमतों पर प्रभाव नहीं डालेगी। उन्होंने आगे कहा की, ब्राजील ने प्रस्ताव दिया है और इसपर चर्चाएं चल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here