ब्राजील की मिलों ने चीनी निर्यात अनुबंधों को किया रद्द, एथेनॉल उत्पादन पर ज्यादा फोकस

साओ पाउलो : ब्राजील की चीनी मिलें कुछ निर्यात अनुबंधों को रद्द कर रही हैं और उच्च ऊर्जा कीमतों को भुनाने के लिए ज्यादा एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा दे रही है।

रायटर्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मामले से सम्बंधित एक ट्रेडर ने कहा की ब्राजील में चीनी व्यापार में शामिल लगभग हर कंपनी निर्यात अनुबंध रद्द कर रही है। लगभग 200,000 से 400,000 टन कच्ची चीनी के निर्यात अनुबंधों को अब तक रद्द कर दिया है। यह स्थिति चीनी से एथेनॉल उत्पादन में बदलाव और फसल में देरी के कारण हो रहा है। फसल के चरम के दौरान ब्राजील प्रति माह लगभग 2.2 मिलियन टन चीनी का निर्यात करता है।

आपको बता दे, ब्राजील में अधिकांश मिलें उत्पादन मामले में काफी फ्लेक्सिबल हैं और चीनी या एथेनॉल उत्पादन में स्थानांतरित हो सकती हैं। अभी उच्च ऊर्जा कीमतों के चलते उत्पादन एथेनॉल के पक्ष में बढ़ रहा है। अप्रैल में एथेनॉल की बिक्री 2.6% बढ़ी है। ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा एथेनॉल उत्पादक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here