विझी डेली शुगर मार्केट अपडेट – 16/11/2023

कम मासिक कोटा के परिणामस्वरूप प्रमुख घरेलू बाजारों में चीनी की कीमतें बढ़ गई हैं। 14 नवंबर को जारी अधिसूचना में, सरकार ने घरेलू बिक्री को लेकर नवंबर 2023 के लिए 8 लाख टन (LMT) चीनी कोटा की दूसरी किश्त जारी की और पहली किश्त को 30 नवंबर, 2023 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 23 अक्टूबर को जारी एक अधिसूचना में, सरकार ने घरेलू बिक्री को लेकर नवंबर 2023 के लिए 15 लाख टन कोटा की पहली किश्त जारी की थी। इसलिए, नवंबर महीने के लिए अब कुल चीनी कोटा 23 लाख टन हो गया है।

प्रमुख उत्तर भारतीय बाजारों में कीमतें 30-59 रुपये प्रति क्विंटल अधिक बताई गईं।

कोल्हापुर में, एस-ग्रेड चीनी की कीमत 3,630 रुपये से 3,660 रुपये प्रति क्विंटल थी, जबकि एम-ग्रेड चीनी की कीमत 3,980 रुपये से 4,040 रुपये के बीच थी। Agrimandi.live के अनुसार, अगले दो हफ्तों में कोल्हापुर के बाजारों में एस ग्रेड चीनी 3,600 रुपये से 3,720 रुपये के बीच कारोबार करेगी।

Ex-mill Sugar Prices as on November, 16 2023 :

State

S/30

[Rates per Quintal]

M/30

[Rates per Quintal]

Maharashtra

₹3640 to 3700

₹3740 to 3800

Karnataka

₹3690 to 3700

₹3750

Uttar Pradesh

₹3830 to 3935

Gujarat

₹3701 to 3741

₹3781 to 3821

Tamil Nadu

₹3750 to 3850

₹3800 to 3900

Madhya Pradesh

₹3850

₹3900

Punjab

₹3950 to 4251

(All the above rates are excluding GST)

Destination-wise Spot Prices as on November, 16 2023 :

City

Grade

Rate

Delhi

M/30

₹4,242.00

Kanpur

M/30

₹4,200.00

Kolhapur

M/30

₹3,927.00

Kolkata

M/30

₹4,210.50

Muzaffarnagar

M/30

₹4,200.00

 

इंटरनेशनल मार्केट: इस अपडेट को लिखने के समय, लंदन व्हाइट शुगर #5 (SWK22) फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट $746.60/टन पर कारोबार कर रहा है. जबकि न्यूयॉर्क शुगर #11 फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट (SBV22) 27.39 c/lb पर ट्रेड कर रहा है.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.240 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.8626 रहा, क्रूड WTI $76.39 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 306.55 अंक बढ़कर 65982.48 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 89.75 अंक बढ़कर 19765.20 पर बंद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here