विझी डेली शुगर मार्केट अपडेट – 26/10/2023

छुट्टियों के मौसम से पहले मजबूत मांग के कारण प्रमुख घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें बढ़ रही हैं। खाद्य मंत्रालय ने नवंबर के कोटे के लिए 15 लाख टन की पहली किश्त जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख बाजारों में कीमतें 60 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी हैं, जबकि महाराष्ट्र में कीमतें 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी हैं। दिवाली से ठीक पहले कम मासिक कोटा जारी होने से हाजिर बाजारों में तेजी आई।

इसके अलावा, इस सीजन में पेराई की शुरुआत देरी से होने से मुख्य बाजारों में कीमतों को समर्थन मिला है। कर्नाटक में इस सफ्ताह और महाराष्ट्र में नवंबर के पहले सप्ताह में मिलों के शुरू होने की उम्मीद है। सामान्य की तुलना में कर्नाटक में पेराई में लगभग 25-30 दिन और महाराष्ट्र में 10-15 दिन की देरी हुई।

कोल्हापुर में एस-ग्रेड चीनी की कीमत 3,680 से 3,720 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि एम-ग्रेड चीनी की कीमत 3,980 से 4,020 रुपये प्रति क्विंटल है। Agrimandi.live के अनुसार, आने वाले पखवाड़े में कोल्हापुर के बाजारों में एस ग्रेड चीनी 3,650 रुपये से 3,750 रुपये के बीच कारोबार करने की संभावना है।

Ex-mill Sugar Prices as on October, 26 2023 :

State

S/30

[Rates per Quintal]

M/30

[Rates per Quintal]

Maharashtra

₹3645 to 3705

₹3745 to 3805

Karnataka

₹3645 to 3675

₹3725 to 3730

Uttar Pradesh

₹3910 to 3995

Gujarat

₹3700 to 3771

₹3780 to 3811

Tamil Nadu

₹3725 to 3850

₹3810 to 3875

Madhya Pradesh

₹3890 to 3905

₹3960 to 3975

Punjab

₹4040 to 4250

(All the above rates are excluding GST)

Destination-wise Spot Prices as on October, 26 2023 :

City

Grade

Rate

Delhi

M/30

₹4,210.50

Kanpur

M/30

₹4,179.00

Kolhapur

M/30

₹3,990.00

Kolkata

M/30

₹4,221.00

Muzaffarnagar

M/30

₹4,189.50

 

इंटरनेशनल मार्केट: इस अपडेट को लिखने के समय, लंदन व्हाइट शुगर #5 (SWK22) फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट $739.00/टन पर कारोबार कर रहा है. जबकि न्यूयॉर्क शुगर #11 फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट (SBV22) 27.34 c/lb पर ट्रेड कर रहा है.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.237 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.9991 रहा, क्रूड WTI $82.89 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 900.91 अंक घटकर 63148.15 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 264.90 अंक घटकर 18857.25 पर बंद हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here