Global Biofuels Alliance में ज्यादा से ज्यादा देशों को शामिल करने का प्रयास जारी

नई दिल्ली: भारत समर्थित Global Biofuels Alliance (GBA) फिलीपींस और तंजानिया के नवीनतम सदस्य बनने के बाद दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका से और अधिक देशों को इसमें शामिल कर सकता है।

9 सितंबर को G20 नेतृत्व शिखर सम्मेलन के मौके पर शुरू किए गए GBA गठबंधन की शुरुआत सभी G20 सदस्यों को एक साथ लाने के उद्देश्य से की गई थी। हालाँकि, बड़े बड़े देश चीन, रूस और सऊदी अरब इस गठबंधन से अब तक बाहर है।

GBA की सदस्यता अब 21 देशों तक पहुंच गई है। इसमें लैटिन देशों, चार जी20 आमंत्रित देशों और 10 गैर-जी20 देशों का प्रतिनिधित्व है। आपको बता दे की, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, कनाडा, भारत, इटली, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका G20 सदस्य देश हैं, जबकि G20 आमंत्रित सदस्य बांग्लादेश, सिंगापुर, मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात है। फिलीपींस और तंजानिया के अलावा, गैर-जी20 देश आइसलैंड, केन्या, गुयाना, पैराग्वे, सेशेल्स, श्रीलंका, युगांडा और फिनलैंड हैं।

भारत ने GBA गठबंधन के गठन और सदस्यता प्रक्रिया का नेतृत्व किया है। अब गठबंधन के संचालन को देखने और एक नई सदस्यता प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रत्येक सदस्य देश के प्रतिनिधित्व के साथ एक अस्थायी कार्यकारी समिति स्थापित करने पर विचार कर रहा है। GBA की सदस्यता रुचि आधारित है। गठबंधन में शामिल होने में रुचि दिखाने वाला कोई भी देश साइन अप कर सकता है और सदस्य बन सकता है। समिति अपने गठन के बाद सदस्य बनने के लिए आवश्यक शर्तों पर विचार कर सकती है और सदस्यता के लिए एक प्रक्रिया भी तैयार कर सकती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here