ESY 2023-24: OMCs द्वारा 267 करोड़ लीटर एथेनॉल आपूर्ति के लिए बोलियां आमंत्रित

नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने चक्र 2 में ESY 2023-24 के लिए लगभग 267 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। टेंडर के मुताबिक, बोलीदाताओं से केवल सी-हैवी मोलासेस (CHM), क्षतिग्रस्त खाद्य अनाज (DFG) और मक्का से उत्पादित एथेनॉल के लिए बोलियां आमंत्रित है। इसका मतलब है की गन्ना ज्यूस और बी हैवी मोलासेस उत्पादित एथेनॉल की आपूर्ति नहीं होगी।

हाल ही में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि, 30 नवंबर, 2023 तक देश में एथेनॉल उत्पादन क्षमता लगभग 1380 करोड़ लीटर है। जिसमें से लगभग 875 करोड़ लीटर मोलासिस आधारित है और लगभग 505 करोड़ लीटर अनाज आधारित है।

2025 तक 20% मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, लगभग 1016 करोड़ लीटर एथेनॉल की आवश्यकता है और अन्य उपयोगों सहित एथेनॉल की कुल आवश्यकता 1350 करोड़ लीटर है। इसके लिए 2025 तक लगभग 1700 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन क्षमता की आवश्यकता है, यह देखते हुए कि प्लांट्स 80% क्षमता से चलते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here