चीनी मिल के कर्मचारियों ने काम रखा बंद

फाजिल्का: संसद में पारित कृषि विधेयक के खिलाफ पंजाब में किसानों द्वारा हर जिले में आंदोलन शुरू है। दी फाजिल्का चीनी मिल के कर्मचारियों ने काम बंद रखकर इस विधेयक को विरोध किया।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक किसानों द्वारा कृषि विधेयक के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष के तहत जहां पंजाब बंद के आह्वान पर शुक्रवार को फाजिल्का भी बंद रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका असर दिखाई दिया। दी फाजिल्का सरकारी चीनी मिल बोदीवाला पिथा के कर्मियों के अध्यक्ष हरी राम के नेतृत्व में मुख्य गेट पर रोष रैली करके रोष प्रदर्शन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here