सीतामढी : एक बार फिर कई साल से बंद पड़ी रीगा चीनी मिल सुर्खियां बटोर रही है। रीगा चीनी मिल को लेकर पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह आक्रामक हो गये है, और उन्होंने महागठबंधन सरकार को घेरने की कोशिश शुरू की है। किसानों ने चीनी मिल चालू कराने में सहयोग करने का आग्रह भी किया है।
पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सीधे शब्दों में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, राज्य सरकार की वजह से ही हजारों किसानों का सहारा बनी रीगा चीनी मिल बंद हुई है। सीतामढ़ी के किसान भवन परिसर में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि, आगामी विधानसभा सत्र में मैं चीनी मिल शुरू करने की मांग को लेकर आवाज उठाउंगा। सिंह ने कहा कि बिहार के अन्य चीनी मिलों के अपेक्षा रीगा चीनी मिल को ज्यादा घाटा कैसे लगा यह जांच का विषय है।