हरियाणा: चीनी उत्पादन में सोनीपत मिल का अच्छा प्रदर्शन

रोहतक : हरियाणा में चीनी सीजन काफी अच्छी तरह से चल रहा हैै। सभी चीनी मिलें अपना पेराई का लक्ष्य हासिल करने में जुटी है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, प्रदेश इस सीजन में अब तक का रिकॉर्ड देखा जाए तो चीनी उत्पादन में दि सोनीपत सहकारी चीनी मिल सबसे आगे चल रही है। मिल का रिकवरी दर भी पहली बार 10.40 प्रतिशत तक पहुंच गया है। मिल ने अब तक 1.41 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। मिल में 15.76 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। साथ ही 1.41 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है। सोनीपत मिल की पेराई क्षमता 22 हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन है। मिल के क्षेत्र में करीब 185 गांवों में 16 हजार एकड़ में गन्ने की खेती की जा रही है। इस साल मिल की ओर से 36 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here