अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और तटीय तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना: IMD

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि, अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और तटीय तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर वर्षा/आंधी चलने की संभावना है।

IMD ने एक्स पर पोस्ट किया है की, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।कल, IMD ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।प्री-मानसून बारिश के आगमन ने देश के लोगों को गर्मी से काफी राहत प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here