हिमाचल प्रदेश: गन्ना किसानों की राज्य सरकार पंजाब की तर्ज पर बोनस देने की मांग

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के गन्ना किसानों ने राज्य सरकार से बोनस देने की मांग की है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र इंदौरा के मंड क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गन्ने की फसल पर पंजाब की तर्ज पर बोनस की मांग हिमाचल सरकार से की है। हिमाचल में गन्ना मिल न होने के कारण हिमाचल के किसानों को पंजाब में गन्ना बेचने जाना पड़ता है। पंजाब के किसानों को गन्ने का मूल्य 391 रुपये प्रति क्विंटल और हिमाचल के किसानों को 335 रुपये प्रति क्विंटल मिलता है।

किसानों ने दावा किया की, इससे हिमाचल के किसानों को 55.50 प्रति क्विंटल के हिसाब से लगभग एक ट्राली पर 10,000 हजार का नुकसान झेलना पड़ता है। इंदौरा, फतेहपुर के किसान गन्ने की हजारों एकड़ भूमि पर फसल का उत्पादन करते हैं, लेकिन हिमाचल सरकार की ओर से गन्ना किसानों को कोई भी बोनस की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाती है। किसानों ने हिमाचल सरकार से मांग रखी है कि, किसानों को पंजाब की तर्ज पर बोनस देकर किसानों की मदद की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here