चित्तूर में बारिश से गन्ना समेत अन्य 11,368 हेक्टेयर फसलों का नुकसान…

तिरुपति: चित्तूर जिला कृषि विभाग ने कहा कि, जिले में पिछले महीने की लगातार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के कारण हुए फसल के नुकसान का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है और रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। रिपोर्ट के अनुसार, चित्तूर में गन्ना समेत अन्य 11,368 हेक्टेयर फसलों का नुकसान हुआ है। 18 से 20 नवंबर तक जिले में हुई भारी बारिश ने सभी 66 मंडलों को प्रभावित किया। कृषि विभाग ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें कहा गया कि, कुल 11,368 हेक्टेयर में विभिन्न प्रकार की फसलों को नुकसान हुआ और 36,295 किसान प्रभावित हुए है। फसल का कुल नुकसान 17.29 करोड़ रुपये हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, धान, मूंगफली, रागी, गन्ना, लाल चना और मक्का आदि फसलें बड़ी मात्रा में प्रभावित हुईं। 9,795 हेक्टेयर में 31,807 किसानों द्वारा धान की फसल, 501 हेक्टेयर में 1,187 किसानों द्वारा मूंगफली, 70 हेक्टेयर में 196 किसानों द्वारा गन्ना, 133 हेक्टेयर पर 441 किसानों द्वारा रागी, 21 हेक्टेयर पर 66 किसानों द्वारा लाल चना, 166 हेक्टेयर पर 402 किसानों द्वारा मक्का और 20 किसानों द्वारा 6 हेक्टेयर पर अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here