मुजफ्फरनगर जिले में लगातार बढ़ रहा है गन्ने का क्षेत्रफल

मुजफ्फरनगर : किसानों की आय में लगातर हो रही बढ़ोतरी और केंद्र- राज्य सरकार की नीतियों के चलते जिले की किसानों में गन्ना खेती करने में दिलचस्पी लगातर बढ़ रही है। आपको बात दे की, जनपद की दो लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से 85 प्रतिशत पर गन्ने की खेती हो रही है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गन्ना फसल के क्षेत्रफल में हर साल बढ़ोतरी हो रही है। आंकड़ों की बात की जाये तो, 2022-23 के सत्र में जिले में एक लाख 71 हजार 236 हेक्टेयर में गन्ने की खेती हुई है। वर्ष 2021-22 में एक लाख 68 हजार 75 हेक्टेयर, 2020-21 में एक लाख 64 हजार 391 हेक्टेयर, वर्ष 2019-20 में एक लाख 47 हजार हेक्टेयर और वर्ष 2018-19 में जिले में एक लाख 42 हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा था। इस सीजन में जिले की चीनी मिलों ने रिकार्ड 104.47 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। कई किसान गन्ने के साथ अन्य फसल भी ले रहे हैं। गन्ना किस्म 0238 के कारण उपज बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here