एथेनॉल उत्पादन बढ़ाने से कच्चे तेल के आयात को कम करने में मदद मिलेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले करोड़ों रुपयों के परियोजनाओं की नीव रखी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, देश में एथेनॉल उत्पादन को बढ़ाने से कच्चे तेल के आयात को कम करने में मदद मिल सकती है और साथ ही गन्ना किसानों के आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि, भाजपा के सत्ता में आने से पहले उत्तर प्रदेश की तेल कंपनियों को केवल 20 करोड़ लीटर एथेनॉल भेजा जा रहा था, जो अब बढ़कर करीब 100 करोड़ लीटर हो गया है। उन्होंने कहा, एथेनॉल समिश्रण निति से देश तेजी से तरक्की की ओर बढ़ रहा है।

देश को तीन बड़ी परियोजनाओं को समर्पित करने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, भारत हर साल पेट्रोल और डीजल के लिए कच्चे तेल पर लगभग 5-7 लाख करोड़ रुपये खर्च करता है। हम एथेनॉल और जैव ईंधन पर जोर देकर इस आयात को कम कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here