भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2023 तक 887.24 MT माल की ढुलाई की

अप्रैल-अक्टूबर 2023 से संचयी आधार पर, भारतीय रेलवे द्वारा 887.25 MT की माल ढुलाई हासिल की गई, जबकि पिछले साल की माल ढुलाई 855.64 MT थी। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 31.61 MT का सुधार है। रेलवे ने पिछले वर्ष की तुलना में 92345.27 करोड़ रुपये की तुलना में 95929.30 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 3584.03 करोड़ रुपये अधिक हैं।

अक्टूबर 2023 के दौरान, अक्टूबर 2022 में 118.95 MT के लदान की तुलना में, 129.03 MT की प्रारंभिक माल ढुलाई की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8.47 प्रतिशत का सुधार है। अक्टूबर 2022 में 13353.81 करोड़ रुपये की माल ढुलाई आय की तुलना में, अक्टूबर 2023 में 14231.05 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व हासिल किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6.57 प्रतिशत का सुधार है।

भारतीय रेल ने, अक्टूबर 2023 के दौरान, कोयला 64.82 MT, लौह अयस्क 14.81 MT, कच्‍चा लोहा और फिनिश्ड स्टील 5.74 MT, सीमेंट (इएक्‍ससीएल़. क्लिंकर) 6.32 MT, क्लिंकर 4.77 MT, खाद्यान्न 3.62 MT, उर्वरक 5.72 MT, खनिज तेल 4.35 MT, कंटेनर 7.15 MT और शेष अन्य वस्तुओं में 8.55 MT माल ढुलाई की।

“हंगरी फॉर कार्गो” मंत्र का पालन करते हुए, भारतीय रेलवे ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा देने में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किया है। ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और चुस्त नीति निर्माण द्वारा समर्थित व्यवसाय विकास इकाइयों के काम ने रेलवे को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की ओर बढ़ने में मदद की।

(Source: PIB)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here