दिसंबर 2023 में भारत का माल निर्यात 38.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा

दिसंबर 2023 में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएँ संयुक्त) 66.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो दिसंबर 2022 की तुलना में (-) 4.25 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। दिसंबर 2023* में कुल आयात 71.50 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है जो दिसंबर 2022 की तुलना में (-)7.18 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल-दिसंबर 2023* में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएँ संयुक्त) 565.04 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान रहा, जो अप्रैल-दिसंबर 2022 की तुलना में (-) 1.87 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-दिसंबर 2023* में कुल आयात अनुमानित है अप्रैल-दिसंबर 2022 की तुलना में (-) 7.24 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाते हुए 634.39 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगा।

माल का व्यापार

दिसंबर 2023 में माल का निर्यात 38.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि दिसंबर 2022 में यह 38.08 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
दिसंबर 2023 में माल आयात 58.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि दिसंबर 2022 में यह 61.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में माल निर्यात 317.12 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा जबकि अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान 336.30 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में माल आयात 505.15 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान यह 548.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
अप्रैल-दिसंबर 2023 के लिए माल व्यापार घाटा 188.02 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया गया था, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान यह 212.34 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
दिसंबर 2023 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 28.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि दिसंबर 2022 में यह 27.19 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
दिसंबर 2023 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 37.96 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि दिसंबर 2022 में यह 38.04 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
अप्रैल-दिसंबर 2023 के दौरान गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 230.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2022 में यह 233.73 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
अप्रैल-दिसंबर 2023 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 320.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2022 में 333 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

(Source: PIB)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here