टोक्यो : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में जापान की यात्रा की, और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने 2030 तक आयातित पेट्रोलियम पर अपनी निर्भरता को कम करने के अपने प्रतिबद्धता को दोहराया। इसका मतलब है कि, जापान विमानन ईंधन और ऑन-रोड ईंधन सहित एथेनॉल की अपनी मांग को दोगुना कर रहे हैं। जापान के इस फैसले से यू.एस. के लिए अधिक निर्यात अवसर निर्माण होंगे।
यू.एस. ग्रेन्स काउंसिल का कहना है कि, अमेरिका के राजदूत Rahm Emanuel ने जापान में एथेनॉल के उपयोग के विस्तार का लगातार समर्थन किया है।USGC के उपाध्यक्ष कैरी सिफराथ ने कहा कि, जापान में बायोएथेनॉल के उपयोग का विस्तार करना परिषद का एक रणनीतिक लक्ष्य है। राजदूत इमैनुएल और उनकी टीम USGC के लिए जापानी उपभोक्ता के लिए जैव ईंधन के उपयोग में वृद्धि के लाभों और जापान के कार्बन उत्सर्जन लक्ष्यों को पूरा करने के तरीके पर चर्चा करने के लिए एक आवश्यक कदम उठा रही है। USGC के अध्यक्ष और सीईओ रेयान लेग्रैंड और सिफराथ ने हाल ही में टोक्यो की यात्रा की, जहां एथेनॉल चर्चा का एक प्रमुख विषय था। जापान वर्तमान में 2021-2022 विपणन वर्ष के दौरान यू.एस. एथेनॉल के लिए चौथा सबसे बड़ा बाजार है।