जापान जल्द ही अमेरिकी एलएनजी की नई खेपों का आयात शुरू करेगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि, जापान जल्द ही अमेरिकी तरलीकृत प्राकृतिक गैस की नई खेपों का रिकॉर्ड मात्रा में आयात शुरू करेगा। जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ वार्ता के बाद व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए ट्रम्प ने यह भी कहा कि, दोनों देश अलास्का तेल और गैस से जुड़े एक संयुक्त उद्यम पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमने तुरंत एलएनजी की बिक्री शुरू कर दी है…खास तौर पर जापान, हम बहुत खुश हैं कि वे तुरंत शुरू करने जा रहे हैं। इशिबा ने एक दुभाषिया के माध्यम से बोलते हुए कहा कि, जापान बायो एथेनॉल, अमोनिया और अन्य संसाधनों को स्थिर मूल्य पर आयात करने में भी रुचि रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here