जानिये फरवरी में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद

मुंबई : नागरिकों के लिए बैंक एक महत्वपूर्ण संस्था है, चाहे वह वेतनभोगी पेशेवर हो या व्यवसायी। फरवरी के महीने में, जो कि साल का सबसे छोटा महीना होता है, इसमें बाकी महीनों की तुलना में अधिक सार्वजनिक अवकाश नहीं होते हैं। और फरवरी 2022 वह महीना है जिसमें छुट्टियों की संख्या बहुत कम है। पूरे भारत में केवल 5 दिनों के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे।कुछ राज्य-वार छुट्टियां भी हैं जो सिक्किम, महाराष्ट्र, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा और कई अन्य राज्यों में लागू होती हैं। एक ग्राहक को बैंकों में जाने से पहले बैंक शाखा की छुट्टियों की सूची देख लेनी चाहिए। चूंकि छुट्टियां और त्यौहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं।

कुछ राज्य-वार छुट्टियां भी हैं जो सिक्किम, महाराष्ट्र, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा और कई अन्य राज्यों में लागू होती हैं। ग्राहक को बैंकों में जाने से पहले बैंक शाखा की छुट्टियों की सूची देख लेनी चाहिए। चूंकि छुट्टियां और त्यौहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं, इसलिए भारत विविध संस्कृति और त्योहारों के मौसम का देश है।

जानिए किस किस दिन बैंक रहेंगे बंद

फरवरी की शुरुआत में ही 2 फरवरी यानी कल सिक्कम में बैंक हॉलिडे था, इस दिन सोनम लोसर का त्यौहार है।

फरवरी में 5 तारीख को वसंत पंचमी है। शनिवार को पड़ने वाले इस त्यौहार पर सरस्वती पूजन होगा। इस दिन अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 6 फरवरी को रविवार होने की वजह से बैंक में काम काज नहीं होगा।

12 फरवरी को शनिवार है। हिसाब से 12 फरवरी को दूसरे शनिवार की छुट्टी है। इसके बाद 13 फरवरी को रविवार के दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

16 फरवरी: उस दिन गुरु रविदास जयंती पड़ती है। चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।

18 फरवरी: डोलजात्रा के कारण कोलकाता में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के कारण बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

इन छुट्टियों के अलावा, रविवार के कारण 6, 13, 20 और 27 फरवरी को और दूसरे और चौथे शनिवार के कारण 12 और 26 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here