पटना : उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चीनी उद्योग ने राज्य के विकास में काफी अहम भूमिका निभाई है। चीनी उद्योग ने किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के साथ साथ हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर निर्माण किये है। अब बिहार भी महाराष्ट्र के नक्शेकदम पर चलने के लिए तैयार है। बिहार की चीनी मिलों के लिए ‘महाराष्ट्र मॉडल’ लागू करने की कवायद तेज कर दी है। चीनी उद्योग की तकनीक की ट्रेनिंग लेने बिहार के चीनी मिलों के प्रतिनिधि महाराष्ट्र जाएंगे।
लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि, महाराष्ट्र के चीनी मिल के अधिकारियों ने गन्ने की बुआई, निबंधन, कटाई, परिवहन, गन्ना भुगतान आदि के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि, बिहार में किसानों की बहाली के लिए चीनी उद्योग का विकास किया जायेगा। इस कदम से गन्ना किसानों के साथ साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।