Meta का सिंगल डे का लॉस भारत की सबसे बड़ी फर्म के कुल मूल्य से भी ज्यादा

मुंबई : फेसबुक की मूल कंपनी मेटा (Meta) प्लेटफॉर्म्स इंक का बाजार मूल्य गुरुवार को एक ही दिन में 240 बिलियन डॉलर गिर गया, क्योंकि कंपनी के शेअर ने 26 प्रतिशत गिरावट दर्ज की।मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के बाजार पूंजीकरण में यह एक दिन का नुकसान भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कुल मूल्य से अधिक है। फेसबुक मेटा का बाजार मूल्य एक दिन में 240 बिलियन डॉलर (18 लाख करोड़) गिरा। यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कुल मूल्य से अधिक है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड लगभग 210 बिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है। एक दिन की गिरावट में, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 29 बिलियन डॉलर से अधिक कम हो गई। इससे जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 85 अरब डॉलर हो गई है। फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची में, जुकरबर्ग भारतीय अरबपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी से नीचे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here