राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को दिखाना है।
विद्युत मंत्रालय “ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022” मनाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 के समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। केंद्रीय विद्युत नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह भी समारोह को संबोधित करेंगे। समारोह में विद्युत तथा भारी उद्योग राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल, विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री आलोक कुमार भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार, राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगी और इस अवसर पर ईवी यात्रा पोर्टल भी लॉन्च करेंगी।
(Source: PIB)