नाइजीरिया: Saro Africa समूह का एथेनॉल, चीनी उत्पादन में $125 मिलियन का निवेश

अबुजा: Saro Africa समूह नाइजीरिया के नसरवा राज्य में एथेनॉल और चीनी के उत्पादन के लिए $125 मिलियन का गन्ना बागान बनाने के लिए तैयार है। यह निवेश पांच साल की अवधि के लिए है, जो गन्ने की खेती के साथ साथ चीनी और एथेनॉल पर केंद्रित है।

Saro Africa समूह ने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नसरवा और डोमा स्थानीय सरकारों के क्षेत्रों में 15,000 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया था। नाइजीरिया में अपनी एथेनॉल उत्पादन क्षमताको मजबूत करने के प्रयासों के तहत समूह द्वारा उठाया गया कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Saro Africa समूह ने नसरवा राज्य सरकार के साथ औपचारिक रूप से निवेश करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here