OMCs को ESY 2024-25 के दौरान एथेनॉल आपूर्ति के लिए जरूरत से अधिक ऑफर प्राप्त हुए

नई दिल्ली: हाल ही में, तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2024-25 के लिए 916 करोड़ लीटर विकृत निर्जल एथेनॉल की आपूर्ति के लिए निविदाएँ आमंत्रित कीं थी। OMCs को देश भर के निर्माताओं द्वारा 970 करोड़ लीटर से अधिक मात्रा के प्रस्ताव मिलें। रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार है कि प्रस्ताव आवश्यकता से लगभग छह प्रतिशत अधिक हैं। 970.80 करोड़ लीटर के कुल प्रस्तावों में से 391.40 करोड़ लीटर गन्ना आधारित फीडस्टॉक्स से और 579.40 करोड़ लीटर अनाज आधारित फीडस्टॉक्स से पेश किए गए हैं।

विशेष रूप से, अनाज आधारित एथेनॉल स्रोतों से प्रस्तावों की संख्या चीनी आधारित स्रोतों से प्रस्तावों से अधिक है, जिसमें अनाज मार्ग एथेनॉल का हिस्सा 59.68%, जबकि गन्ना मार्ग से 40.32% है।

सरकार पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिश्रण (ईबीपी) कार्यक्रम को सक्रिय रूप से लागू कर रही है, जो तेल विपणन कंपनियों को एथेनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल बेचने में सक्षम बनाता है। एथेनॉल निर्माताओं की प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक है, खासकर जब सरकार ने हाल ही में एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं। 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण लक्ष्य अब प्राप्त करने योग्य लगता है, जिसे 2030 से आगे बढ़ाकर ESY 2025-26 कर दिया गया है।

हाल ही में, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी विश्वास व्यक्त किया कि, निर्धारित एथेनॉल मिश्रण लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले प्राप्त कर लिया जाएगा। भारत की एथेनॉल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो अब 1,648 करोड़ लीटर तक पहुँच गई है। सरकार को उम्मीद है कि, यह बढ़ती क्षमता देश की घरेलू एथेनॉल जरूरतों को पूरा करेगी। हालांकि, 20% मिश्रण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, लगभग 1,016 करोड़ लीटर एथेनॉल की आवश्यकता होगी, जो अन्य उपयोगों को ध्यान में रखते हुए कुल 1,350 करोड़ लीटर होगा। यह अनुमान है कि, 2025 तक लगभग 1,700 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन क्षमता की आवश्यकता होगी, बशर्ते कि प्लांट्स 80% दक्षता पर काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here