चीनी आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार का ‘चीनीमंडी’ ने किया स्वागत

पुणे : राज्य के नये चीनी आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार का जेके ग्रुप और ‘चीनीमंडी’ की ओर से नीलेश पिंजरकर, सुदेशना माने, योगेश मुसळे ने स्वागत किया और उन्हें भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने ‘चीनीमंडी’ के कार्यप्रणाली के बारे में जाना और चीनी उद्योग में इसके योगदान की सराहना की।

डॉ. चंद्रकांत लक्ष्मणराव पुलकुंडवार 2008 बैच के आईएएस है। डॉ. पुलकुंडवार के पास प्रशासन का लंबा अनुभव है।उन्होंने यवतमाल में डिप्टी कलेक्टर, पुनर्विकास अधिकारी, मेळघाट में उप मंडल अधिकारी, कृष्णा खोरे परियोजना में विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी, रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर (नांदेड़), उप मंडल अधिकारी (परभणी), एमआईडीसी के उप महाप्रबंधक (अंधेरी) के रूप में असरदार काम किया है। डॉ. पुलकुंडवार 2008 में वह तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के निजी सचिव के तौर पर भी काम कर चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here