कोल्हापुर में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश; आंदोलन के हिंसक होते ही प्रशासन का फैसला

कोल्हापुर : मंगलवार को शिवराज्याभिषेक के दिन सात युवकों द्वारा आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस रखने के बाद हिंदुत्व संगठनों द्वारा आज जिला बंद का ऐलान किया गया था। बुधवार सुबह से ही छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर हिंदुत्व संगठनों के हजारो आंदोलनकारी इकठ्ठा हुए, और उन्होंने आपत्तिजनक व्हाट्सऐप स्टेट्स रखने वालें युवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरना आंदोलन शुरू किया। आंदोलन हिंसक हो जाने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

पुलिस के बल प्रयोग के बाद सड़क पर जूतों का ढेर लग गया था। इस बीच, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक संदेशों को वायरल होने से रोकने के लिए कोल्हापुर पुलिस ने कोल्हापुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित व कोल्हापुर क्षेत्र के आईजी सुनील फुलारी ने बताया कि, जिलाधिकारी द्वारा दूरसंचार कंपनियों को आदेश दे दिया गया है।जिलाधिकारी राहुल रेखावार और पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।

कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक इलाके से सटे कोल्हापुर नगर निगम, गंजी गली, महाद्वार रोड, अकबर मोहल्ला और शिवाजी रोड के इलाकों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई है।लिहाजा स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग और संयम बरतते हुए स्थिति पर काबू पा लिया। दोपहर 12.30 बजे तक पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया था।

कोल्हापुर में तनाव की स्थिति को देखते हुए राज्य के गृह विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।इस पृष्ठभूमि में कोल्हापुर जोन के आईजी सुनील फुलारी खुद शिवाजी चौक में सड़कों पर उतरे।स्थिति की समीक्षा करने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि, स्थिति नियंत्रण में है।उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोल्हापुर के पालक मंत्री दीपक केसरकर ने एबीपी माझा को बताया कि, विवादित स्टेटस लगाने वालों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है।उधर, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्रवाई का आदेश देते हुए कहा कि, वह किसी भी तरह की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि, राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here