कर्नाटक: मंड्या में ऑर्गेनिक गुड़ उत्पादन इकाई का उद्घाटन

मंड्या : ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत पायलट आधार पर जैविक (रासायनिक मुक्त) गुड़ बनाने की इकाई का गुरुवार को वीसी फार्म उद्घाटन किया गया। कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएएस), बेंगलुरु के कुलपति डॉ एस वी सुरेश ने इकाई का उद्घाटन किया। केमिकल फ्री गुड़ को प्राइवेट पार्टियों के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा। एस वी सुरेश ने कहा, ऑर्गेनिक गुड़ उत्पादन के लिए किसानों और वी सी फार्म को गुणवत्तापूर्ण गन्ने की आपूर्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा, समाज को रसायन मुक्त गुड़ उपहार में देना कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय का ध्येय है।

वर्तमान समय में स्थिति ऐसी है कि बिना उपकरण के फसल उगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि, आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर दिया जाना चाहिए।युवाओं को शहरों की ओर पलायन से रोकना चाहिए। किसान कृषि यंत्रों का प्रयोग कर समय की बचत भी कर सकते है। वर्तमान समय में, कृषि अनुसंधान केंद्रों में कृषक समुदाय को परेशान करने वाले मुद्दों पर बहुत शोध किया जा रहा है। कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के माध्यम से कृषि अनुसंधान केन्द्रों पर किसानों को कई जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here