भारत से ऑर्गेनिक शुगर का निर्यात तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने भारत से ऑर्गेनिक शुगर के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर इस पर अधिसूचना जारी हो सकती है।

ऑर्गेनिक शुगर का उत्पादन जैविक रूप से उगाए गए गन्ने से किया जाता है।

भारत पिछले कुछ सालों से चीनी का लगातार निर्यातक बना हुआ है। 2021-22 चीनी सीजन के दौरान, भारत ने लगभग 110 LMT चीनी का निर्यात किया। पिछले चीनी सीजन 2022-23 में, भारत ने निर्यात कोटा लगभग 61 LMT तक ही सीमित रखा था, जिसे चीनी मिलों द्वारा निर्यात किया गया है।

भारत प्रमुख रूप से इंडोनेशिया, बांग्लादेश, मलेशिया, सूडान, सोमालिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित देशों को अपनी चीनी निर्यात करता है।

सीजन 2023-24 में चीनी उत्पादन घटने का अनुमान है। भारत को जून से अगस्त तक मानसूनी वर्षा में कमी का सामना करना पड़ा, विशेषकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में, जो प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य हैं। इससे फसल की पैदावार में कमी और चीनी निर्यात पर संभावित प्रतिबंधों के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here