फिलीपींस: SRA द्वारा चीनी आयात स्लॉट प्रस्तावों की छानबीन जारी

मनिला : Sugar Regulatory Administration (SRA) के कार्यवाहक प्रशासक डेव अल्बा ने कहा कि, वह चीनी आयात स्लॉट की नीलामी के प्रस्तावों की छानबीन कर रहें है। अल्बा ने कहा कि, 150,000 मीट्रिक टन चीनी आयात के लिए आवेदन जमा करने का समय मंगलवार को समाप्त हो गया। राष्ट्रपति फर्डिनेंड बोंग बोंग मार्कोस जूनियर द्वारा हस्ताक्षरित चीनी आदेश 2 के तहत, सभी आयातित चीनी 15 नवंबर, 2022 को या उससे पहले देश में पहुंच जानी चाहिए।

अल्बा ने कहा, हमें बहुत सारे आवेदन मिले हैं। हम अब आवेदनों की छानबीन कर रहे हैं और छानबीन के बाद, हम आयात स्लॉट प्रदान करेंगे। अल्बा ने कहा कि, नवंबर में चीनी की कीमतें पी70 और पी 80 प्रति किलो के बीच स्थिर होने की उम्मीद है। अल्बा ने कहा कि देश का अपेक्षित चीनी उत्पादन 1.9 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि मांग 21 लाख मीट्रिक टन है। अल्बा ने कहा कि 75,000 चीनी आयात औद्योगिक उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here