रमजान चीनी मिल भ्रष्टाचार: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बड़ी राहत

लाहौर: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को 2019 के भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी राहत मिली है, क्योंकि जवाबदेही अदालत ने इस मामले में आगे की कार्यवाही रोक दी है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने फरवरी 2019 में शहबाज और उनके बेटे हमजा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। एनएबी ने आरोप लगाया था कि, पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, शहबाज ने अपने अधिकार का दुरुपयोग किया और अपने बेटों के स्वामित्व वाली रमजान चीनी मिलों की सुविधा के लिए चिनियट जिले में 10 किलोमीटर के स्लज कैरियर का निर्माण करवाया। NAB ने कहा था कि, इस कदम से राष्ट्रीय खजाने को PKR 21.3 करोड़ का नुकसान हुआ है।

प्रधानमंत्री शाहबाज के वकील अमजद परवेज ने कहा, रमजान चीनी मिल का पीएम शहबाज और उनके बेटे हमजा के खिलाफ का यह मामला बंद कर दिया गया है क्योंकि यह अब संसद द्वारा पारित एनएबी कानूनों में संशोधन के आलोक में जवाबदेही अदालत के क्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने कहा कि, बुधवार को जवाबदेही अदालत लाहौर ने शहबाज और हमजा के खिलाफ रमजान चीनी मिल मामले में कार्यवाही रोक दी और इसे वापस एनएबी को भेज दिया। परवेज ने कहा, संशोधित एनएबी कानूनों के तहत, एक जवाबदेही अदालत अब ऐसा मामला नहीं ले सकती है जिसमें पीकेआर 50 करोड़ से कम की राशि का भ्रष्टाचार किया गया हो। और इस मामले में, शहबाज और उनके बेटे हमजा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप पीकेआर 20 करोड़ से थोड़ा अधिक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया था कि, शहबाज सरकार ने एनएबी कानूनों में बदलाव केवल उन्हें, उनके परिवार और अन्य राजनेताओं को लाभ देने के लिए किया है जो भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में शामिल है। खान ने इन संशोधनों को अदालत में चुनौती दी है। बुधवार को, प्रधान मंत्री शहबाज और उनके बेटे हमजा ने उनके खिलाफ एक और बहु मिलियन डॉलर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बरी करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here