महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर: NCP के अजित पवार नए उपमुख्यमंत्री

मुंबई : राज्य में बड़ा राजनीतिक भूचाल आया है और विपक्षी नेता अजित पवार ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज रविवार को राजभवन में सुबह से ही हलचल थी, इसलिए एनसीपी (NCP) में अजित पवार के बगावत कर सरकार में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं। ये चर्चाएं अब खत्म हो गई हैं। NCP के कई विधायक राजभवन में आने के बाद अजित पवार के सरकार में शामिल होने की चर्चाओं की हवा मिली थी। दोपहर को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में अब दो उपमुख्यमंत्री होंगे।

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की सूची…
अजित पवार- उपमुख्यमंत्री
छगन भुजबल- मंत्री
दिलीप वलसे-पाटिल- मंत्री
हसन मुश्रीफ- मंत्री
धनंजय मुंडे- मंत्री
धर्मराव बाबा अत्राम- मंत्री
अदिति तटकरे- मंत्री
संजय बनसोडे- मंत्री
अनिल पाटिल – मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here