मेरठ: उत्तर प्रदेश में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर माहौल गरमाया है। भाकियू ने शामली ने आंदोलन शुरू किया है। अन्य कई किसान संगठन भी राज्य सरकार पर भुगतान के लिए दबाव बना रहे है। अब गन्ना बकाया भुगतान को लेकर रालोद की आंदोलन की चेतावनी दी है।
लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव त्रित्रोक त्यागी ने किसानों के गन्ना बकाये का अब तक शत प्रतिशत भुगतान नहीं होने का आरोप किया। उन्होंने चेतावनी दी की, चीनी मिलों द्वारा यदि समय पर भुगतान नहीं होता तो रालोद चक्का जाम करेगा। किसानों के हक की लड़ाई के लिए रालोद हमेशा आगे रहेगा। इस सम्मेलन में पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित, चौधरी यशवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे, मतलूब गौड, रामवीर सिंह गुर्जर, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, अनीस कुरैशी मनदीप सिंह बिंद्रा, प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी, आदि समेत कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।