कोल्हापुर : चीनी मंडी
कोरोना महामारी ने सारी दुनिया को अपने चपेट में लिया हैै। कोई भी देश इससे अछुता नही रहा है, और सभी देश इस महामारी का मुकाबला कर रहे है। भारत में भी सब लोग कोरोना को मात देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कोरोना का मुकाबला करने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता और सामाजिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण हैं। कोरोना संकट के समय में लोगों को सैनिटाइज़र की कमी का सामना करना पड रहा है। यही हैंड सैनिटाइज़र आम जनता तक आसानी से पहुँच जाए इसलिए, कागल में स्थित शाहू मिल ने ‘फास्ट ओ क्लीन’ नामक हैंड सैनिटाइज़र विकसित किया है। मिल के सभी सदस्यों, शाहू समूह के तहत सभी संगठनों के कर्मचारियों और गन्ना उत्पादक किसानों को, जिन्होंने सीजन 2019-20 के लिए मिल को गन्ना आपूर्ति की थी, उन्हें यह हैंड सैनिटाइज़र बहुत ही कम किमत पर दिया जा रहा है।
समरजीत सिंह घाटगे ने कहा कि, कोरोना की लड़ाई में, हम इस संकट को दूर करने के लिए विभिन्न उपायों को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। आज दुनिया के सामने जो संकट है, वह जल्द ही सुलझ जाएगा, और सब कुछ पहले जैसा बेहतर हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि, देश के सामने के इस संकट को हल करने में सहयोग करें। इस हैंड सैनिटाइज़र निर्माण के लिए मिल के कार्यकारी निदेशक, निदेशक मंडल और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हुआ।
यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.