सरस्वती मिल 146 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर हुई बंद

यमुनानगर : हरियाणा में गन्ना पेराई सीजन अंतिम दौर में पहुंच चूका है, और सरस्वती मिल 146 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर बंद हुई है। आखिर के कुछ दिन मिल को काफी कम गन्ने की आपूर्ति हो रही थी, जिससे मिल को पूरी क्षमता से चलाने में दिक्कते आ रही थी।आख़िरकार मिल का पेराई सत्र शुक्रवार सुबह खत्म कर दिया गया।

शुगर मिल प्रबंधन ने मिल को बंद करने के लिए 31 मार्च तक का नोटिस किसानों को दिया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर पांच अप्रैल किया गया था। 157 दिनों तक चली शुगर मिल में इस बार केवल 146 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की ही पेराई हो सकी। जबकि, यह पेराई का आंकड़ा पिछले साल के पेराई से 20 लाख 27 हजार क्विंटल कम है। मिल में वर्ष 2022-23 में कुल 166 लाख 36 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई की गई थी। 15 मार्च से ही गन्ने की आवक बहुत कम हो गई थी। मैनेजमेंट ने 16 मार्च को ही चीनी मिल की एक यूनिट को बंद कर दिया था। सरस्वती चीनी मिल की रोजाना एक लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने की क्षमता है परंतु काफी दिनों से 50 हजार क्विंटल गन्ना भी मिल को नहीं मिल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here