श्रीलंका में चीनी आयात पर टैक्स लगाने की चेतावनी दी गई….

कोलंबो: व्यापार मंत्री बंडुला गुनवर्दाना ने चेतावनी दी है कि, अगर चीनी के कम कीमतों का लाभ जनता को नहीं दिया गया, तो चीनी पर आयात टैक्स लगाया जाएगा। महंगाई से निपटने के लिए 13 अक्टूबर को श्रीलंका सरकार ने दाल, प्याज और चीनी सहित कई आवश्यक वस्तुओं पर आयात शुल्क हटा दिया है। टैक्स हटाने के बाद अब एक किलोग्राम चीनी 85 रुपये किलो बेची जानी चाहिए। हालांकि, श्रीलंका कैंटीन ओनर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष असला संपत ने कहा कि, चीनी कीमतों में कमी का लाभ लोगों को नहीं दिया जा रहा है।

उपभोक्ता अधिकार संरक्षण संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत विथानगे ने कहा कि, नोटिफिकेशन के माध्यम से चीनी पर एक फिक्स मूल्य लगाया जाना चाहिए।व्यापार मंत्री बंडुला गुनवर्दाना ने कहा कि, अगर लोगों को लाभ नहीं दिया जाता है, तो आयात टैक्स को खत्म करने का कोई मतलब नहीं है।

Audio Player

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here