पाकिस्तान में गहराया चीनी संकट

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में गेहूं के आटे की कमी के बाद अब चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ एक और संकट निर्माण हुआ है। पाकिस्तानी व्यंजनों में आवश्यक तत्व चीनी ने पिछले एक सप्ताह में 10 रुपये प्रति किलोग्राम महंगाई दर्ज किया है। खबरों के मुताबिक चीनी की थोक दर 64 रुपये से बढ़कर 74 रूपये प्रति किलोग्राम हुई है। चीनी व्यापारी संघ के अधिकारियों ने दावा किया है कि, ‘सट्टा माफिया’ ने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। चीनी को लाहौर में 80 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है।

पाकिस्तान में आम आदमी के लिए चीनी खरीदना मुश्किल हो गया है। चीनी की कीमतें 74 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गईं। कराची के थोक व्यापारियों ने दावा किया कि, फैसलाबाद में चीनी की कीमतों में भी आठ से 10 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान को अब चीनी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए देश से चीनी निर्यात पर पाबंदी लगाने का विचार चल रहा है। जानकारों का मानना है की अगर सरकार चीनी निर्यात बंद नहीं करती है, तो कीमतें और बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here