बारिश से गन्ने की पेराई हुई ठप

पूरनपुर: उत्तर प्रदेश के कई जिलों मे बेमौसम बारिश परेशानी का सबब बनी हैै। पीलीभीत जिले के कई हिस्सों मे तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से गन्ने की पेराई ठप हुई है। लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, कई दिन तक मौसम खराब रहने से किसान को गन्ना छिलाई के लिए मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते नोकेन में चीनी मिल बंद हो गई थी। शुक्रवार दोपहर मौसम साफ होने पर कुछ किसान मिल में गन्ना लेकर पहुंचे। अब पेराई फिर से रफ्तार पकड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here