चीनी मिल में मरम्मत के बाद गन्ना पेराई शुरू

कानपूर / कायमगंज : मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद गुरुवार देर रात मिल में पेराई शुरू हो गई है। आपको बता दे की, मिल बार बार बंद होने से किसान काफी नाराज थे, क्योंकि उन्हें गन्ना परे के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ता था।

मिल में टरबाइन की ऑयल पंप में तकनीकी खराबी से पेराई ठप हुई थी। मिल के सीसीओ प्रमोद यादव ने कहा कि, किसानों से साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति के लिए सूचना दे दी है। मिल प्रबंधन ने सात दिसंबर तक के लिए एक लाख आठ हजार क्विंटल गन्ने की आपूर्ति के लिए इंडेंट जारी कर दिया गया है।गुरुवार तक मिल में 13300 क्विंटल गन्ने की तौल व 8400 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here