तुर्की ने चीनी की संभावित कमी से किया इनकार

अंकारा: तुर्की के व्यापार मंत्री मेहमत मुस ने 2022 में देश में चीनी की कमी की संभावना से इनकार किया। अंकारा में चीनी उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान मुस ने यह टिप्पणी की। चीनी उद्योग के प्रतिनिधियों ने कहा कि, तुर्की के चुकंदर और चीनी उत्पादन ने 2020 में एक नया रिकॉर्ड बनाया, इसी अवधि के दौरान 150 मिलियन डॉलर का निर्यात किया। उन्होंने कहा कि, जलवायु परिवर्तन के कारण 2021 में चुकंदर और चीनी के उत्पादन में कमी आई थी। उन्होंने कहा कि, तुर्की में चीनी की अप्रत्याशित कमी की स्थिति में इस मौसम में फिर से सुरक्षा स्टॉक का उपयोग किया जाएगा।

चीनी उद्योग के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि, यदि मिलें चीनी घाटे में बिकती हैं, तो उन्हे नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में चीनी की कम कीमतों के परिणामस्वरूप निजी चीनी मिलों को पहले से ही नुकसान उठाना पड रहा है। तुर्की में 2021-2022 में चुकंदर का उत्पादन 19.5 मिलियन मीट्रिक टन और रोपण क्षेत्र 320,000 हेक्टेयर होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here