बेलगावी : उगार शुगर वर्क्स लिमिटेड ने सीजन 2022-2023 के लिए पेराई शुरू करने की घोषणा की है। एक नियामक फाइलिंग में, कंपनी ने बताया कि उगार इकाई (Ugar Unit) में सीजन 2022-23 के लिए गन्ने की पेराई 17 अक्टूबर, 2022 से शुरू हो गई है। कंपनी ने कहा कि, वह समय से अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच जाएगी।
आपको बता दे, देश के कई राज्यों में चीनी मिलों ने गन्ना पेराई शुरू कर दी है। गन्ने के रस/सिरप और बी-हैवी मोलासेस को एथेनॉल में बदलने के कारण चीनी उत्पादन में 45 लाख टन की कमी को ध्यान में रखते हुए, ISMA ने 2022-23 सीजन में लगभग 365 लाख टन चीनी उत्पादन होने का अनुमान लगाया है।