आबकारी विभाग एथेनॉल के उत्पादन को बढ़ावा देकर राज्य के समग्र औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 41,252 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया। पिछले वित्त वर्ष के दौरान, 2021-22 में 36,321 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में राजस्व में 4,931 करोड़ रुपये या 13.58 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी ने बताया कि, वर्ष 2022-23 में अवैध व नकली शराब से जनहानि की कोई घटना नहीं हुई है। भूसरेड्डी ने कहा कि, राज्य के खजाने के लिए रिकॉर्ड राजस्व अर्जित करने के अलावा, आबकारी विभाग एथेनॉल के उत्पादन को बढ़ावा देकर राज्य के समग्र औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि, पिछले वित्त वर्ष के दौरान त्योहारों से पहले सात मौकों पर एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया था और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरती गई थी।उन्होंने कहा कि, 2022-23 के दौरान 91,110 एफआईआर दर्ज की गईं और 27 लाख लीटर अवैध शराब जब्त की गई। उन्होंने कहा कि 29,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और 692 वाहनों को भी जब्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here